@आकाश राय
बिलासपुर जिले के मस्तूरी में शासकीय शराब दुकान के सेल्समैन से की मारपीट। बदले की भावना से की मारपीट।दरसल पूरा मामला मस्तूरी शासकीय शराब दुकान का है। जहाँ किसी कारण से सेल्समैन अभय ठाकुर का ट्रांसफर कर दिया गया है ट्रांसफर के बाद जागेश्वर घृतलहरे को मस्तूरी के सुपरवाइजर बनाया गया है। आज जागेश्वर ने मस्तूरी शराब दुकान में चार्ज लेकर ड्यूटी कर रहा था तभी अभय ठाकुर अपने दोस्त के साथ शराब दुकान आकर ट्रांसफर करवाने का आरोप लगा कर युवक से मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद पीड़िता के परिजनो ने थाने में पहुँच कर बदमाशो के खिलाफ शिकायत की। शिकायत के बाद उपद्रवियों ने भी बड़ी संख्या में थाना आकार काउंटर केश दर्ज करने की मांग करने लगे मस्तूरी थाना प्रभारी ने लोगो को समझाईस दे रहे थे तभी युवकों ने थाना प्रभारी से बत्तमीजी करने लगे। माहौल को बिगड़ते देख थाना प्रभारी ने आस पास के थाने से मददत लेकर पुलिस बल बुलवाया गया। घटना को देखते हुए ग्रामीण एडिशन एसपी राहुल देव शर्मा ने फ्लैग मार्च कर बदमाशो पर नियंत्रण करने की कोशिश की।

